रक्त शोधन, पेट पाचन की समस्याओं, माइग्रेन के लिए फायदेमंद है अमरूद - The Fitness Baba

fitness,lifestyle gadgets and more...

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 31, 2019

रक्त शोधन, पेट पाचन की समस्याओं, माइग्रेन के लिए फायदेमंद है अमरूद

सर्दियों के मौसम में अमरूद सेवन करना फायदेमंद होता है, अमरूद को तमाम गुणों का खजाना माना जाता है। इसे खाने से रक्त में शुुगर का स्तर कम होता है। अमरूद का अर्क रोजाना सुबह-शाम लेने से पाचन संबंधी विकार दूर होते हैं। भोजन के साथ अमरूद की चटनी और भोजन के बाद इसका मुरब्बा तीन महीने तक खाने से हृदय रोग में लाभ होता है। इससे रक्त संबंधी विकार दूर होते हैं। ये रक्त को साफ करता जिससे त्वचा से संबंधित बीमारियां नहीं होतीं।

अमरुद के पत्तों को पानी में उबालकर पत्ते अलग कर लें और इस पानी को ठंडा करके इसमें फिटकरी मिला लें, इससे कुल्ला करने पर दांतों का दर्द कम होता है।

अमरूद को पत्थर पर घिसकर इस पेस्ट को एक सप्ताह तक माथे पर लगाने से माइग्रेन में लाभ होता है। प्रयोग सुबह करें।
अमरूद के ताजे पत्तों का रस 10 ग्राम और पिसी मिश्री 10 ग्राम मिलाकर 21 दिन तक सुबह खाली पेट लेने से भूख खुलकर लगती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G0jrX6

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages